जनता से कट चुकी है कांग्रेस: जावड़ेकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किसानों से जुड़े नये कानूनों के विरोध पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि वह जनता से कट चुकी है और अपने ही वादों को भूल गई है।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के कृषि कानूनों …

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किसानों से जुड़े नये कानूनों के विरोध पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि वह जनता से कट चुकी है और अपने ही वादों को भूल गई है।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के कृषि कानूनों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा “उनके विरोध का मैं ज्यादा जिक्र नहीं करूंगा। कांग्रेस अब हताश-निराश पार्टी है। वह जनता से कट चुकी है, अपने ही वादों को भूल गई है और उसके ही प्रधानमंत्री (डॉ. मनमोहन सिंह) क्या कह रहे थे भूल गई है।”

केंद्रीय मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर “दलालों के साथ खड़े होने” का आरोप लगाते हुये कहा कि नये कानून लागू हो गये हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पहले से घोषित है। एमएसपी की दरों पर ताबड़तोड़ खरीद भी शुरू हो गई है। किसान अपना धान बेच रहे हैं।

जावड़ेकर ने विश्वास जताया कि हर साल मंडी में जाकर अपनी फसल बेचते रहे पंजाब-हरियाणा के सभी किसान फसल बेचेंगे और उनकी खरीद होगी। उन्होंने कहा “कभी-कभी शब्दों से अधिक काम बोलता है। मुझे लगता है कि यही काम ज्यादा प्रभावी है।”

संबंधित समाचार