Etawah News: वाराणसी में IIT BHU की छात्रा के साथ दुष्कर्म, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, कही ये बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में कांग्रेस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

इटावा में कांग्रेस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। वाराणसी में बीएचयू की छात्रा के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था।

इटावा, अमृत विचार। वाराणसी में बीएचयू की छात्रा के साथ तीन युवकों के दुष्कर्म करने की घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है आरोपियों का संबंध सीधा सत्तापक्ष से है। इसलिए सत्ता पक्ष आरोपियों को बचा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा  कि देश के प्रधानमंत्री के  संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो  नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन युवकों के साथ दुष्कर्म किया गया। तीन नवंबर 23 को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है।  

इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से उन लड़कों की पहचान कर ली गई।  8 नवंबर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव में भेज दिया गया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अपराधियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लगे। 

शहर के पल्लव दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार एक जाति विशेष विरोधी चेहरे को उजागर करती है। गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय पर इनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखने में बढ़ाई गई।  यह मुठभेड़ राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है।

अतुल आक्रोश का किया स्वागत 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल आक्रोश के पुनः कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। अतुल आक्रोश ने कहा कि कांग्रेस हमारी मां है, हम कांग्रेस पार्टी में एनएसयूआई,युवक कांग्रेस तथा कांग्रेस में काम किया। 

कांग्रेस नेता प्रेम नारायण दोहरे, प्रमोद संखवार कीरत प्रसाद पाल, प्रेम किशोर दुबे,प्रमोद शुक्ला, सुनीता कुशवाहा,महेश कटारे, सरवर अली,वाचस्पति दुबे, जितेंद्र दुबे,सरला जाटव,सतीश चंद्र, देशराज यादव,अंबुज त्रिपाठी, अवनीश वर्मा,हरेंद्र दिवाकर अनूप परमार आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एआई और रोबोटिक्स से छात्र डिजाइन करेंगे फ्यूचर व्हीकल, यहां शुरू होंगे अगले माह से शॉर्ट टर्म कोर्स...जानें...

संबंधित समाचार