बरेली: मुख्यमंत्री की जनसभा में मंडल भर से कार्यकर्ताओं को लाएंगी 300 बसें
बरेली, अमृत विचार: बरेली क्लब ग्राउंड पर मुख्यमंत्री की जनसभा में जिले के साथ मंडल भर के कार्यकर्ताओं को लाने के लिए मंगलवार को पूरे दिन अफसर वाहनों का इंतजाम करने में जुटे रहे। जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को तीन सौ बसों का इंतजाम करने के लिए कहा।
एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तीन सौ बसों का इंतजाम किया जा रहा है। सभी बसें खड़ी कराकर चालक-परिचालकों को तैयार रहने को कहा गया है। कुछ वाहनों को रिजर्व भी रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: 22 जनवरी को होगी हर घर दिवाली, लोग कर रहे दियों के आर्डर
