बरेली: बिजली चोरी में सपा पार्षद पर लगेगा 20 लाख से अधिक का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ई-रिक्शा स्टैंड में बिजली चोरी पकड़े जाने पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार: चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज करने में पकड़े गए सपा पार्षद पर अब विभाग जुर्माना लगाएगा। अधिकारियों ने बताया कि किलोवाट के हिसाब से 20 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा।

3 जनवरी को विजिलेंस टीम ने सुर्खा मोहल्ले में चार जगह बिजली चोरी पकड़ी थी, जिसमें वराकत खान के यहां 23 किलोवाट, अमान रजा खान के यहां 17 किलोवाट, मोनिस खान के यहां 14 किलोवाट और वसीम खान के यहां 10 किलोवाट की चोरी करके ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। जिसमें सपा पार्षद अमान रजा खान का विजिलेंस टीम से विवाद भी हो गया था। उसके बाद विजिलेंस टीम ने चोरी करने वाले सपा पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

जिसमें से 23 किलोवाट की बिजली चोरी में 38 लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया है। इसके अलावा सपा पार्षद पर भी 20 लाख से अधिक जुर्माना तय माना जा रहा है। अधिशासी अभियंता सत्येन्द्र चौहान ने बताया कि बिजली चोरी की किलोवाट के हिसाब से अन्य बिजली चोरी करने वाले लोगों पर चोरी का जुर्माना तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: गन्ना किसानों को झटका, आंवला में अभी नहीं खुलेगी नई चीनी मिल

संबंधित समाचार