लखीमपुर खीरी: नाबालिग बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास आरोपी गिरफ्तार
बिजुआ खीरी, अमृत विचार। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक करीब चौदह वर्षीय बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तीन युवको को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने कहा कि मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे उसकी 14 साल की बेटी और बेटा जंगल किनारे अपने गन्ने के खेत को छुट्टा पशुओं से बचाते हुये अपनी बकरियों को चरा रहे थे।
तभी पास के गांव के कुछ युवक किशोरी को नजदीक स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गए। जब बच्ची की चीख पुकार सुनाई दी तो पास के गांव के ही कुछ युवकों ने उसे बचाया और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: पीलीभीत: तीन करोड़ से होगा ब्रहमचारी घाट का उद्वार, अगले माह से शुरु होगा काम
