आज शाहजहांपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह को देंगे श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने आएंगे। गांव ढकिया परवेज में करीब 35 मिनट मुख्यमंत्री रहेंगे। गांव में ही हेलीपैड बनाया गया है।
गांव के एक खेत में हेलीपैड बनाया गया है। जहां सुबह से लोग आने लगे हैं। अधिकारी श्रद्धांजलि स्थल का जायजा ले रहे हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने एक बार फिर हेलीपैड और दिवंगत विधायक के आवास पर जाकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: तिलहर में पुलिस से मुठभेड़, बरेली के 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
