सीतापुर : पेट्रोल पंप और पीएम आवास के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
सीतापुर,अमृत विचार। रेउसा और क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के फर्जी लाइसेंस बनाकर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रेउसा में दर्ज एक मुकदमे में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ठगों की निशानदेही पर पुलिस ने दो मोबाइल फ़ोन,5 ATM सहित स्टाम्प पेपर बैंक चेक व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बताते चले कि रेउसा थाना इलाके के ग्राम पतरसा निवासी शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अभियुक्तो के पुलिस की पूछताछ में बताया कि बीती 9 जुलाई 2023 को शिव कुमार व उसके भाई वीरेंद्र कुमार ने पेट्रोल पंप लगवाने के लिए इंडियन ऑयल के फर्जी कार्यालय पर संपर्क किया। जहां पर उनकी गिरफ्तार ठगों से मुलाकात हुई। अभियुक्तो ने बताया कि पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पे हम लोगो ने 5 लाख रुपये नगद ले लिए। जिसके बाद 3 लाख रुपये की फर्जी रसीद बनाकर दोनो भाइयों को सौप दी। पेट्रोल पंप के नाम पर ठगी का शिकार होने पर युवकों ने पुलिस की शरण ली और मुकदमा दर्ज कराया।
एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान धीरज सक्सेना पुत्र नवीन कुमार और उमेश कुमार पुत्र रघुवीर श्रीवास्तव निवासीगण हरिनगर कॉलोनी जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियुक्त पेट्रोल पंप और प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर लोगो ने लाखों रुपयों की ठगी कर लेते थे। जिन्हें अब गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाई की गई है।
ये भी पढ़ें -खाना खा कर सोने गयी लड़की का खेत में मिला शव ,मौके पर पहुंची dog squad की टीम
