कासगंज: इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने ठोका, दोनों के पैर में लगी गोली
कासगंज, अमृत विचार। कासगंज जनपद बीते 3 जनवरी को कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य के प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। पुलिस एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाशों के पैर मे पुलिस की गोली लगी है। वहीं घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे समेत करतूस भी बरामद किए हैं।
आपको बता दें, पुलिस ने दोनों घायल इनामी बदमाश आमोद और प्रमोद हैं, जो कि कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला नरपत के रहने वाले हैं। बीते 3 जनवरी को नगला नरपत में दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में कानून व्यवस्था को संभालने गांव पहुंचे। कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य के प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ को एक पक्ष के लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और पुलिस ने इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले में 14 नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था।
पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था ओर आज पुलिस ने इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश आमोद और प्रमोद को पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में दोनों अपराधियों के पैर में गोलियां लगी है, फिलहाल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए है।
यह भी पढ़ें- कासगंज: थाना ढोलना का मुख्य आरक्षी दो दिन से लापता
