बदायूं: डीएम ने देर रात शहर में भ्रमण कर परखी अलाव की व्यवस्था, जलते नहीं मिले अलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: बीते मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी मनोज कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा के साथ शहर का देर रात भ्रमण किया। उनके द्वारा प्रमुख चौराहों के साथ अस्पतालों और रोडवेज व रेलवे स्टेशनों की स्थिति को देखा गया। कई स्थानों पर उन्हें अलाव जलते हुए नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर अलाव जलाने के आदेश दिए। इसके बाद साथ ही उनके द्वारा जरुरतमंदों में कंबलों का वितरण किया। 

डीएम ने देर रात पुलिस लाइन चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शेल्टर होम, रोडवेज बस स्टैंड, जिला महिला अस्पताल पर स्थित रैन बसेरा अलाव आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।  पुलिस लाइन चौराहे पर छोटा अलाव जलते मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बड़ा अलाव जलवाने के निर्देश दिए।

जिला महिला चिकित्सालय में 100 शैय्या मातृ एवं शिशु में लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पीएसी वार्ड आदि का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक एवं स्टाफ की जानकारी ली। वहां पर उपस्थित लोगों से व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने शेल्टर होम, रैन बसेरा में आगंतुक रजिस्टर से मिलान करते हुए सभी रुके हुए व्यक्तियों के बारे में जाना। साथ ही वहां ठहरे हुए लोगों से उन्हें दी जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने शेल्टर होम, रैन बसेरा के निकट गरीब और असहाय व्यक्तियों को कमल वितरित किया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: परिजनों की वजह से छह महिलाओं ने गंवाई प्रधानी, सिर्फ हस्ताक्षर होते हैं उनके और काम करते हैं परिजन

संबंधित समाचार