Kanpur News: बड़ा चौराहा से नयागंज के बीच ’अप-लाइन’ में ट्रैक निर्माण पूरा, मैकरॉबर्टगंज से चुन्नीगंज में लांच हुई ’नाना’ ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बड़ा चौराहा से नयागंज के बीच अप-लाइन’ में ट्रैक निर्माण पूरा हो गया है।

कानपुर में बड़ा चौराहा से नयागंज मेट्रो स्टेशन के बीच एक किमी. लंबे भूमिगत टनल के ’अप-लाइनमें ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, ’डाउन लाइन’ में भी ट्रैक निर्माण का कार्य समाप्ति की ओर है।


कानपुर, अमृत विचार। बड़ा चौराहा से नयागंज मेट्रो स्टेशन के बीच एक किमी. लंबे भूमिगत टनल के ’अप-लाइनमें ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, ’डाउन लाइन’ में भी ट्रैक निर्माण का कार्य समाप्ति की ओर है। 

इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रैक निर्माण कार्य पूरा हो जाने के साथ ही आने वाले कुछ दिनों के अंदर चुन्नीगंज से बड़ा चौराहा के बीच रेल (पटरी) बिछाने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी जाएगी। 

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के अंतर्गत निर्माणाधीन चुन्नीगंज-नयागंज भूमिगत सेक्शन में ट्रैक स्लैब की ढलाई का कार्य और टनल निर्माण जारी है। उपरिगामी मेट्रो की तरह ही भूमिगत मेट्रो में भी बैलास्ट-लेस (गिट्टी-रहित) ट्रैक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए कुछ समय से रेल (पटरी) को भूमिगत स्टेशन में लोअर करने के बाद उसे बिछाने, वेल्ड करने और ट्रैक स्लैब की ढलाई की प्रक्रिया चल रही है। 

वहीं, मैकरॉबर्टगंज से निर्माणाधीन चुन्नीगंज स्टेशन की ओर ’अप-लाइन’ पर लगभग 414 मीटर टनल का निर्माण कर रही ’नाना ’ टीबीएम मशीन ने बुधवार को अपना इनिशियल ड्राइव पूरा कर लिया। लगभग 85 मीटर लंबा टनल निर्माण करने के बाद इस मशीन को रोककर बैकअप सिस्टम यूनिट से जोड़ने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। 

इसके बाद टीबीएम मशीन का मेन ड्राइव शुरू होगा, जिसमें टनल के खोदाई की प्रक्रिया लोको पायलट के माध्यम से की जाएगी। मोटराइज्ड ट्रॉली का प्रयोग रिग सेग्मेंट्स को पहुंचाने और खनन के बाद मिट्टी को निकालने के लिए किया जाएगा।

चुन्नीगंज से नयागंज स्टेशन के बीच भी टनल निर्माण पूरा

चुन्नीगंज-नयागंज भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत ’तात्या ’ टीबीएम मशीन भी मैकरॉबर्टगंज से निर्माणाधीन चुन्नीगंज स्टेशन की ओर ’डाउन लाइन’ पर टनल निर्माण का कार्य कर रही है। इस सेक्शन में चुन्नीगंज से नयागंज स्टेशन के बीच टनल निर्माण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। 

इसके अलावा सेंट्रल - ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत कानपुर सेंट्रल से नयागंज के बीच लगभग 1250 मीटर के स्ट्रेच पर भी ‘आजाद‘ और ‘विद्यार्थी‘ टीबीएम मशीन टनल निर्माण का कार्य कर रहीं हैं।

23.78 किमी लंबे कॉरिडोर का काम जारी

23.78 किमी लंबे कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के अंतर्गत वर्तमान में, कानपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं 9 किमी. लंबे प्रॉयरिटी कॉरिडोर (आईआईटी-मोतीझील) पर चल रहीं हैं। चुन्नीगंज-नयागंज और कानपुर सेंट्रल-ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत सेक्शन के अलावा लगभग पांच किमी लंबे बारादेवी-नौबस्ता उपरिगामी सेक्शन में भी निर्माण कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें- UP: दोस्ती फिर संबंध बनाने का दबाव, इंकार करने पर युवक ने की बदनाम करने की साजिश, नौकरी जाने पर पीड़िता ने उठाया ये कदम...

संबंधित समाचार