लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस, सहेली ने दी थी घटना की सूचना
अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। घटना शाम की है। इसकी जानकारी मृतक छात्रा की सहेली ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव फंदे से उतारा और पूरी तफ्तीश में जुट गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय के बैचलर इन फाइन आर्ट्स विषय के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा अशिंका गुप्ता ने सुसाइड किया है। मृतक छात्रा प्रयागराज की रहने वाली है यहां में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, अंशिका की आज सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुई थी। जिसके बाद वो गोमती नगर घूमने गई थी। गोमती नगर से लौट के आने के बाद अंशिका ने खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में थी। इस दौरान उसकी दो रूममेट हजरतगंज घूमने गई थी।
रूममेट्स ने कालेज प्रशासन को जानकारी दी कि उनके नंबर पर ऋतिक नाम के लड़के का फोन आया जिसने अंशिका के आत्महत्या करने की खबर उनको दी। पुलिस को जांच में पता चला है कि कुछ दिनों से ऋतिक और अंशिका के बीच में नाराजगी चल रही थी। वहीं ऋतिक लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एलयू में छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस, सहेली ने दी थी घटना की सूचना pic.twitter.com/X0xTh7wB9I
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 10, 2024
वहीं ऋतिक को भी गिरफ्तार करने की तैयारी है
पुलिस के मुताबिक लड़की ने कमरा बंद करके अंदर से पंखे पर लटक कर सुसाइड कर लिया था। घटना के दौरान लड़की की दो दोस्त बाहर गई हुई थीं। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है. परिजनों प्रयागराज से आ रहे हैं।
एलयू में छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस, सहेली ने दी थी घटना की सूचना pic.twitter.com/vCHChL38LL
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 10, 2024
विश्वविद्यालय की प्रशासनिक टीम भी जांच में जुटी
वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रशासनिक टीम की ओर से भी जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय की टीम ने हॉस्टल की अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की है।
ये भी पढ़े:- मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलवाकर सही किया, स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान से भड़के संत
