यूपी में स्मारक घोटाले की आंच: राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी सीपी सिंह के ठिकानों पर विजलेंस की छापमारी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे यूपी राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी सीपी सिंह के ठिकानों पर विजलेंस टीमें छापेमारी कर रही हैं। विजलेंस की 6 टीमें लखनऊ, देहरादून और दिल्ली के ठिकानों पर टीमें पहुंची हैं। यहां से कई बैंक खातों की डिटेल व अन्य अहम दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। बसपा शासन काल में उन पर कई वित्तीय अनिमतता के आरोप लगे थे। इसके साथ ही स्मारक घोटाले में भी सीपी सिंह का नाम सामने आया था। विजलेंस टीम की जांच में पता चला कि सीपी सिंह ने एमडी के पद पर रहते हुए दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम और देहरादून समेत कई राज्यों में अपने और रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति अर्जित की। 

सोमवार को दर्ज हुई थी एफआईआर

इस मामले में शासन से अनुमति मिलने के बाद बीते सोमवार एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद ये कार्रवाई शुरू हुई है। बताया जा रहा है सीपी सिंह के कई करीबियों के यहां भी छापेमारी हो सकती हैं। इसमें उनकी ससुराल पक्ष के लोगों के नाम भी शामिल हैँ। हालांकि इन नामों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पूर्व मंत्री सहित 200 लोगों का नाम घोटाले में 

बताया जा रहा है मायावती शासन काल में सीपी सिंह ने आय से अधिक संपत्तियों को अर्जित किया। अकूत संपत्तियों की खरीदारी भी ससुराली रिश्तेदारों के नाम पर की गई है।  2007 से 2012 के बीच लखनऊ और नोएडा में हुए स्मारकों के निर्माण में 1410 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। सीपी सिंह का नाम इसी स्मारक घोटाले में सामने आया था।

ये भी पढ़े:- यूपी बेसिक शिक्षा परिषद से बर्खास्त होंगे 400 शिक्षक, 700 रडार पर, अभिलेखों का हो रहा गोपनीय सत्यापन

संबंधित समाचार