कासगंज: तीर्थ नगरी से जल लेकर अयोध्या जाएगी रामभक्तों की टोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवा सीमित को सौंपेंगे हरिपदी गंगा का जल कलश, 13 जनवरी को रवाना होंगे 

कासगंज, अमृत विचार : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की हो रही प्राण प्रतिष्ठा में हर कोई अपनी आहुति देने को आतुर है। तीर्थ नगरी सोरों के अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कार्यकर्ता तीर्थ नगरी की हरि की पौड़ी से पवित्र जल और प्रसादी लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। जलकलश को समिति को सौंपा जाएगा।

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि अयोध्या में मंदिर निर्माण कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का यह शुभ अवसर हजारों हिंदुओं और कर सेवकों की कुर्बानी के बाद आया है। हम सभी बेहद सौभाग्यशाली और अपने आप को गौरवान्वित मानते हैं।

जो इस शुभ अवसर के गवाह बनेंगे उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक विशेष मुहूर्त के अनुसार मकर संक्रांति वाले दिन शूकर क्षेत्र सोरों की हरिपदी गंगा का जल रामलाल के जलाभिषेक के लिए कारसेवक पुरम अयोध्या में पहुंचाया जाएगा। शूकर क्षेत्र सोरों से यह टीम 13 जनवरी को शाम को प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें -  कासगंज: इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने ठोका, दोनों के पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार