प्रयागराज: शुआट्स कुलपति आरबी लाल को फिर लगा झटका, जमानत अर्जी खारिज
प्रयागराज। भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के ऊपर जानलेवा करने किये जाने के मामले मे आरोपी शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल को फिर एक झटका मिला है। सुआट्स कॉलेज में गिरफ्तार किये जाने के बाद आर बी लाल जेल में बंद है। जिनकी जमानत अर्जी को गुरुवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल की जमानत अर्जी गुरुवार को खारिज कर दिया है। प्रो. लाल के खिलाफ पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को जानलेवा हमले की कोशिश सहित कई अन्य धाराओं में नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की थी और वीसी को गिरफ्तार विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
यह आदेश अपर जिला व सत्र न्यायाधीश आलोक दुबे की अदालत ने जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाबचंद्र अग्रहरि और प्रो. लाल की दलीलों को सुनकर दिया। शुआट्स कुलपति ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। गुरुवार को मामले में कुलपति की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: रामनगरी पहुंचा 500 किलो का विशाल नगाड़ा, इन गजब की खूबियों से है लैस!, जानिये कहां होगा स्थापित?
