सुलतानपुर: गिरफ्तारी वारंट के बाद भी कोर्ट में नहीं आये पूर्व विधायक समेत अन्य आरोपी
सुलतानपुर। रोड जाम, सरकारी काम में बाधा, पुलिस कर्मियों से अभद्रता और अन्य आरोपों में विचाराधीन केस में आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुए। विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय ने बताया कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख नियत की है।
15 साल से जारी मुकदमे में गवाह से जिरह नहीं करने के कारण एमपी एमएलए कोर्ट ने 31 आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बसपा सरकार में जिले की खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों ने दो सितंबर 2008 को शहर के ख्वाजा कांप्लेक्स के सामने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था। तत्कालीन शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण मुरारी शमां की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में पूर्व विधायक अनूप सण्डा, उनके सहयोगी (अब राज्यसभा सांसद संजय सिंह), सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, रवींद्र तिवारी, रिजवान व सबलू समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी।
यह भी पढे़ं: बहराइच: मेडिकल और एक्सरे रिपोर्ट की नहीं दी प्रति, 25 हजार का लगा जुर्माना
