यूपी बोर्ड एग्जाम 2024 : नामावली न जमा करने वाले 30 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस
अमृत विचार लखनऊ : जिले के 30 स्कूलों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत छात्र छात्राओं की नामावली नहीं जमा कराई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक नामावली जमा कराने के निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में 501 विद्यालय संचालित हो रहे है। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होने वाले हाई स्कूल व इंटर के संस्थागत छात्र छात्राओं की नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया था। लेकिन जनपद के 30 विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने नामावली नही जमा किया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर 15 जनवरी तक नामावली जमा करने का निर्देश दिया है। नियत तिथि तक नामावली जमा न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नामावली न जमा करने वाले विद्यालय
किसान इंटर कालेज भंभुआ, पृथ्वी राज चौहान इंटर कालेज हड़ियागाड़ा, तुलसी बाल शिक्षा निकेतन राजापुर ,सच्चिदानंद बाल ब्रह्मचारी इंटर कालेज नकही, अवध बाल इंटर कालेज मोहना, किसान बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाचार्य नगर, मधु इंटर कालेज चौरी चौराहा, श्री राम सिंह कन्या इंटर कालेज चौरी चौराहा, राम चन्द्र शुक्ल इंटर कालेज अशोकपुर, जगत पाल सिंह इंटर कालेज बालपुर, सत्यवती सुंदर पति इंटर कालेज सरैया नान्हू , पृथिवी पाल सिंह इंटर कालेज बटोरा बख्तावर, गो सा भा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुधाकर नगर सकरौरा,शांति देवी कामता प्रसाद इंटर कालेज नारायण साल, राज कुमारी सत्यवती बालिका इंटर कालेज भंभुआ, श्री बजरंग बहादुर सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल कटुवा नाला कटरा बाजार, घनश्याम चौबे स्मारक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल धनावा, काशी प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौरीगंज परसपुर , जेपीआर एमपी इंटर कालेज परसपुर, लक्ष्मी देवी उदय राज गोस्वामी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीतिया, मनोरमा सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर कर्नलगंज, स्वर्गीय छेदी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीगंज ,सूर्यपति देवी मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल बाबू पुरवा बरगदी कोट, ग्रीनवुड स्कूल तिलका दुबे का पुरवा कटरा बाजार, अवध राजी जानकी प्रसाद शुक्ल खरगुपुर राजापुर सुसुंडा , कटरा एजुकेशनल पब्लिक इंटर कालेज वीरपुर कटरा बाजार ,भोला देवी इंटर कालेज परवानपुर बालपुर ,तुलसी इंटर कालेज बसेहिया बरगदी कोट कर्नलगंज, एसबीएस इंटर कालेज पहाड़ापुर , ग्लोरियल एजुकेशनल ऑफ मिलेनियम इंटर कालेज शाहपुर धनावा का नाम शामिल है।
ये भी पढ़े:- हरदोई जिले के 6 संतो को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण !
