हरदोई जिले के 6 संतो को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण !
अमृत विचार हरदोई। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा में हरदोई जिले के 6 संतो को निमंत्रण मिला है । विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त धर्माचार्य प्रमुख विमल अयोध्या से निमंत्रण पत्र लेकर आये। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपे जाने वाले संत मे परम पूज्य चंद्रप्रकाश दास जो वैष्णव सम्प्रदाय के संत है। महाराज राम जानकी आश्रम ,बघौली नैमिष के 84 कोषीय परिक्रमा समिति के उपाध्यक्ष व् विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मार्गदर्शन मण्डल के सदस्य है । प्रहलाद दास राम जानकी आश्रम जो वैष्णव सम्प्रदाय के संत है। नैमिष के 84 कोषीय परिक्रमा समिति के उपाध्यक्ष व् विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मार्गदर्शन मण्डल के सदस्य है ।
स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज शाहाबाद दस नामी जूना अखाडा के संत स्वामी पगलाश्रम महाराज गोमती मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य घाट ग्राम झूला भरावन संडीला रामकृष्ण दास महाराज तुलसी मनी बाबा आश्रम बघौली-बच्चा बाबा महाराज रानीखेड़ा हरपालपुर शामिल हैं। सभी संत राम मंदिर उद्घाटन सत्र के साक्षी बनने के लिए उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है। राम मंदिर आंदोलन र्में जाने कितने कार सेवकों के प्राण बलिदान हो गए।और राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर उन सभी अनंत कार सेवकों के आत्मा को भी निर्णायक प्रसन्नता प्राप्त हो रही होगी ।अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के समारोह में शामिल होने वाले संत महंतों को आमंत्रण पत्र वितरण किया गया ।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष आशीष माहेश्वरी ने संतों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निवेदन किया है। उन्होंने बताया कि सभी संतो को 18 जनवरी को अयोध्या पहुंचना है वहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पुरम में सभी संतो के रहने और भोजन की व्यवस्था की है । इस अवसर पर संपर्क प्रमुख उन्नाव विभाग सुशील ज़िला कार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा जिला मंत्री गौरव सह जिला मंत्री राहुल नागेंद्र जी जिला उपाध्यक्ष हिमांशु जिला संयोजक बजरंग दल ऋषभ अग्निहोत्री उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़े:- राजधानी में आर्मी डे परेड की तैयारियां पूरी, मंडलायुक्त रोशन जैकब ने किया निरीक्षण
