यू-डायस पर डेटा फीड नहीं तो जायेगी मान्यता, हरदोई बीएसए और डीआईओएस को डीएम ने दी चेतावनी
अमृत विचार हरदोई। सरकार शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल एंड फैसिलिटी माड्यूल टीचर माड्यूल और स्टूडेंट माड्यूल की डाटा एंट्री प्रोग्रेशन को पूरा करने के लिए सख्त हुई है। इसके लिए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने डीआईओएस, बीएसए, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी,नोडल यू-डायस फीडिंग (बीईओ मुख्यालय), समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान और संकुल शिक्षकों को जारी की चिट्ठी में कहा है कि शिक्षा के बारे में गहन सूचना संकलन के लिए यू-डायस पोर्टल पर शिक्षा सत्र 2023-24 की डाटा एंट्री होना बहुत ज़रूरी है।
उन्होंने बताया है कि केन्द्र सरकार यू-डायस प्लस के आंकड़े ही सर्टिफाइड (प्रमाणित) मानती है।इसके लिए यू-डायस पोर्टल पर डीसीएफ (डाटा कैप्चर फॉर्मेट) के आंकड़े भरना होगा। इसी से फोरम्स, रेटिंग्स और ग्रांट का एलाटमेंट किया जाता है। डीएम ने कहा है कि यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग न होने से पीजीआई रेंकिंग पर असर पड़ता है। उन्होंने सभी सहायता प्राप्त, परिषदीय,निजी स्कूल और मदरसों के छात्र-छात्राओं का डाटा एंट्री न करने में कोई बहाना नहीं चलेगा।इसके लिए सख्ती की जाएगी और निजी स्कूलों का यू-डायस कैंसिल कर उनकी मान्यता भी छिन सकती है।
ये भी पढ़े:- भारतीय सुरक्षा एंजेसियों को पांच साल से चकमा दे रहा ISI एजेंट मोटा अरेस्ट, यूपी STF की कामयाबी, NIA लौटी थी खाली हाथ
