चेन्नई से अयोध्या के लिए 127 किलो का स्वर्ण जड़ित पहुंचा कलश, जानिए कैसे होगा स्थापित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए अन्य मठ-मंदिरों को भी भव्यता दी जा रही है। इसीक्रम में गुरुवार को अमावा मंदिर के लिए चेन्नई से 127 किलो का सोने स्वर्ण जड़ित कलश यहां पहुंचा। मंदिर में स्वर्ण कलश का पूजन-अर्चन किया गया। कलात्मक तरीके से निर्मित इस कलश को अमावा मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा। इस कलश को देखने के लिए हर कोई लालायित है।

लोगों ने कलश को देखते ही सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। इस कलश को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। साथ ही सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। इस कलश को देखने वालों में काफी उत्साह देखने को मिला। बता दें कि अयोध्या में हर दिन होते बदलाव को देखकर लोगों में बहुत खुशी है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्याक्रम का लोगों को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 

ये भी पढ़े:- अयोध्या: रामनगरी पहुंचा 500 किलो का विशाल नगाड़ा, इन गजब की खूबियों से है लैस!, जानिये कहां होगा स्थापित?कलश्

संबंधित समाचार