अयोध्या में आतंकी हमले का इनपुट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आतंकवादियों की मंशा माहौल बिगाड़ना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होना तय है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले फिया एजेंसियों को आतंकी हमले का इनपुट मिला है। आतंकवादी नेताओं,अफसरों पर हमला करने और इलाके में माहौल खराब करने की तैयारी में हैं। अलर्ट के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने खतरे से निपटने के लिए हाई लेवल मीटिंग की।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान तैनात की गई सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इनपुट उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अशांति फैलाने की कोशिशों का भी है। राष्ट्र विरोधी समूहों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के सामने भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया के लिए कई पोस्ट भी तैयार की हैं।

ये भी पढ़ें - बिहार: महागठबंधन में शामिल भाकपा माले ने की पांच लोकसभा सीटों की मांग, तेजस्वी यादव के साथ बैठक में की मंशा जाहिर

संबंधित समाचार