Kanpur News: पीएम नरेंद्र मोदी युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए निमंत्रित... कर सकते हैं बड़ी रैली...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में पीएम नरेंद्र मोदी बड़ी रैली कर सकते हैं।

कानपुर में पीएम नरेंद्र मोदी युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन में निमंत्रित किए गए हैं। वे शहर में बड़ी रैली कर सकते हैं।

कानपुर, अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन शहर में होगा। इस अधिवेशन में 25 हजार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख बीजेपी नेता भी भाग लेंगे। अधिवेशन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है। लखनऊ में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक से लौटे भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इसकी पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के सन्दर्भ में भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह 13 जनवरी को पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय में बैठक को सम्बोधित करेंगे। जिसमें स्थल से लेकर आयोजन तक के सभी बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कानपुर में भाजपा यह सबसे बड़ा आयोजन करने जा रही है। 

युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन कानपुर में प्रस्तावित किया गया है। इसको लेकर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को एक वर्चुअल बैठक की गई। जिसमें प्रदेश के सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। 

चुनाव से पहले सही समय 

आगामी लोकसभा चुनाव के एलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी रैली जरूर करते हैं। वर्ष-2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के एलान से ठीक पहले नरेंद्र मोदी ने बड़ी रैली की थी। इसमें करीब दो लाख से ज्यादा लोग आए थे। इस बार भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन के बहाने युवाओं में जोश भरने और उनके अपने पक्ष में वोट करने के उद्देश्य से बड़ी रैली कर सकती है। 

कानपुर इसलिए भी है अहम 

कानपुर राजनीति के लिहाज से बड़ा अहम है। यूपी के बड़े शहरों में शुमार कानपुर में बड़ी रैली का प्रभाव कानपुर-बुंदेलखंड के 14 जिलों में सीधे तौर पर होता है। भाजपा के लिए लोकसभा चुनावों में बुंदेलखंड हमेशा से अहम मुद्दा रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शहर में बनेंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सेटेलाइट बस अड्डे, शुरू हुआ जमीन का सर्वे.

संबंधित समाचार