लखनऊ: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बोले अखिलेश यादव- बीजेपी ने जो रास्ता अपनाया वो समाज बांटने का है

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

बीजेपी की गारंटी उसी तरह की घंटी है, जैसे कोरोना में ताली-थाली बजवाई थी - सपा मुखिया

अमृत विचार, लखनऊ। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत सपा के कई नेता मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर सपा मुखिया ने समाजवादी कैलेंडर का विमोचन किया और समाजवादी कार्यकर्ता नदीम फारुकी द्वारा लिखी संघर्ष के 5 साल पुस्तक का विमोचन भी किया। 

WhatsApp Image 2024-01-12 at 7.05.37 PM (1)

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि विश्व में ऐसे कम ही लोग है जिनसे दुनिया भर में लोग इंस्पायर हुए हैं और उनसे प्रेरणा ली है। स्वामी विवेकानन्द जी ने गरीब, कमजोर और मानव सेवा को ही बड़ा बताया है। सपा मुखिया ने आगे कहा कि आज के माहौल में जो भारतीय जनता पार्टी ने रास्ता अपनाया है वह समाज को बांटने का है, टोलरेंस का रास्ता नहीं है। जो शिक्षा स्वामी विवेकानंद जी ने दी यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस की, वो रास्ता भाजपा का नहीं है। इसलिए आज के दिन जब हम स्वामी जी को याद कर रहे हैं तो संकल्प ले कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का काम करेंगे।

WhatsApp Image 2024-01-12 at 7.05.36 PM

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यको के साथ इसी तरह भेदभाव करने का काम करेगी। पूरा बजट डायवर्ट कर देंगे किसी शहर, किसी आयोजन की तरफ और हमारे पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक भाइयों का बजट काटा जा रहा है, कम किया जा रहा है। इस सरकार से कोई आप उम्मीद नहीं कर सकते। गारंटी उसी तरह की घंटी है जैसे कोरोना में आपको ताली और थाली बजवाई थी। उन्होंने आगे कहा कि जिस रास्ते पर भारत की अर्थव्यवस्था को भाजपा ले गई है, आने वाले समय में नौकरी का सपना भूल जाइए। सोचिए कैसी अर्थव्यवस्था बन गई है हमारी। नौजवान जो पढ़ाई लिखाई करके डिग्री हासिल करे चुके हैं उन्हें डिलीवरी बॉय की नौकरी मिल रही है। समाजवादियों की सरकार जब भी बनेगी तो उन्हें सम्मान मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ : किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम कुसुम योजना में मिलती रहेगी 60 प्रतिशत सब्सिडी

संबंधित समाचार