माघ मेले में 30 डीप डाइवर की तैनाती, आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस
प्रयागराज, अमृत विचार। माघ मेले में इस बार समुद्र में गोते लगाने वाले स्कूबा डाइवर आपके संगम में देखने को मिलेंगे। इस बार स्कूबा डाइवरों की तरह ही ड्रेस में तैराक लोगो की जान बचाने के लिए घाट पर तैनात किये जा रहे है।
दरअसल, महाकुंभ का रियलिटी टेस्ट इस बार काफी बेहतरीन और काबिले तारीफ़ होगा। इस बार के माघ मेले में स्कूबा डाइवरों की तर्ज पर डीप डाइवर तैनात किए जाने की तैयारी की जा रही है। माघ मेले में पिछले बार बड़ी संख्या में गोताखोरों को लगाया गया था। इनमें पुलिस व पीएसी के गोताखोरों के साथ ही प्राइवेट गोताखोर भी लगाए गये थे। जो पानी में जाकर लोगों की जान को बचाने में मददगार होते थे। लेकिन पानी की गहराई में फंसे लोगों को बचाने में यह कामयाब नही हो पाते थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार माघ मेले में डीप डाइवरों की तैनाती की जा रही है। एक डीप तैराक पानी की गहराई जाकर लोगो की जान बचाने में कामयाब होगे।
30 डीप डाइवर की होगी तैनाती
माघ मेले में इस बार गोताखोरों की जगह कुल 30 डीप डाइवरों की तैनाती की जा रही है। मेले में प्रशिक्षित लोगों को ही तैनात किया जा रहा है। इनकी नियुक्ति जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ से किया गया है। प्रशिक्षित तैराकों को ही मेले में चयन किया गया है। इनकी खास बात यह है कि डीप डाइवर को स्कूबा डाइवरों जैसे ही हाईटेक उपकरण दिये गये हैं। इनके पास मास्क, रेगुलेटर व ऑक्सीजन टैंक भी है।
वर्जन:-
माघ मेले में स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए 30 डीप डाइवर तैनात किए जाएंगे। जल पुलिस के साथ ही बाढ़ राहत दल, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान हाइटेक उपकरणों के साथ मुस्तैद रहेंगे। -राजीव नारायण मिश्र, एसएसपी/डीआईजी माघ मेला
ये भी पढ़ें -लखनऊ : किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम कुसुम योजना में मिलती रहेगी 60 प्रतिशत सब्सिडी
