Auraiya News: वृद्धावस्था पेंशन के 66 लाख गबन के मामले में जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्यवाही, इन पर गिरी गाज... जानें..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में वृद्धावस्था पेंशन के 66 लाख गबन के मामले में जिलाधिकारी ने बड़ी कार्यवाही की है।

औरैया में वृद्धावस्था पेंशन के 66 लाख गबन के मामले में जिलाधिकारी ने बड़ी कार्यवाही की है। मामले में तत्कालीन दो जिला समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हुई है।

औरैया, अमृत विचार। वृद्धावस्था पेंशन के 375 लाभार्थियों के खाते बदलकर 46 लाख रुपये अन्य व्यक्तियों के खातों में भेज दी गई थी। मामले में उप सचिव समाज कल्याण अनुभाग के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने तत्कालीन दो समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ गुरुवार को दिबियापुर थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने तहरीर में बताया था कि 30 सितंबर 2021 को योजना के अंतर्गत हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई गई थी। मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी की चार सदस्यीय टीम ने  जांच की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 से लेकर 2020-21 (चार वित्तीय वर्ष) के बीच वित्तीय अनियमितता की गई। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल ने 2017-18 में 52 लाभार्थियों की पेंशन राशि अन्य व्यक्तियों के खातों में भेज दी। उन्हें 12 लाख 14 हजार चार सौ रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया।

इसी तरह दूसरे कार्यकाल में जिला समाज कल्याण अधिकारी भगवान ने 2018-19 और 2020-21 में 251 लाभार्थियों की पेंशन राशि अन्य व्यक्तियों के खातों में भेज दी। उन्हें 33 लाख 47 हजार चार सौ रुपये की शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट उप सचिव समाज कल्याण अनुभाग रजनी कांत पांडेय के पास भेजी गई थी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल इस समय गोरखपुर के महाराजगंज में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि भगवान लगभग दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह नें बताया कि मामले की सम्पूर्ण जानकारी जिलाधिकारी नेहा प्रकाश द्वारा शासन को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें- Unnao News: स्वच्छ सर्वेक्षण में गंगाघाट पालिका साफ सफाई में पिछड़ी, पहले से खिसककर इस स्थान पर पहुंची.. जानें..

 

संबंधित समाचार