सुल्तानपुर : फेरी लगाने गया था पति, पत्नी की घर में हो गई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। कस्बे के निकट बझौआ गोपालपुर नमांजगढ़ में एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का पति अल्ताफ फेरी करके वाशिंग पाउडर बेचने का काम करता है। घटना के समय वह काम के सिलसिले में बाहर गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मिठनेपुर का रहने वाला अल्ताफ टाकीज के निकट मकान बनाकर रहता है। उसकी पत्नी सूफीना (30) भी साथ में ही रहती थी। कोई संतान न होने के कारण पति के बाहर जाने के बाद मृतका अकेले ही घर में रहती थी। पति अल्ताफ की माने तो वह रोज की तरह फेरी करने गया था। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे घर लौटा तो पत्नी की क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। मृतका के माथे और हाथ में गंभीर चोट के निशान थे। उसने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की

तहकीकात की और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रही है। सीओ विनय कुमार गौतम ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा। रात 9 बजे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : जूनियर बेसिक स्कूलों में चयनित अभ्यार्थियों की काउंसलिंग करवाने के निर्देश

संबंधित समाचार