69000 शिक्षक भर्ती मामला: नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अभ्यर्थी, की जोरदार नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।  इस दौरान अभ्यर्थियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने बस में भरकर इको गार्डन धरना स्थल भेज दिया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे  अमरेंद्र पटेल ने कहा की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में घोर अनियमितता बरती गई। जिस कारण आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी से वंचित कर दिया गया। इस संबंध में कई बार आंदोलन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और विसंगति दूर करते हुए पीड़ित दलित पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने का आदेश अधिकारियों को दिया था, जिसके आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विसंगति को सुधारने के बाद 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का वादा करते हुए एक सूची जारी की लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका। हमारी मांग है की सरकार इस मामले का त्वरित समाधान निकाले और सभी 6800 चयनित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का हक अधिकार देते हुए उनकी नियुक्ति करें।

यह भी पढ़ें:  चेयरमैन व डायरेक्टर बनवाने का देते थे झांसा, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, एसटीएफ ने 5 को दबोचा

संबंधित समाचार