बरेली: नगर के सभी प्रवेश द्वारों का होगा सुंदरीकरण
बरेली, अमृत विचार। स्वस्थ होकर लौटे जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार भी संभाल लिया। पहले दिन बीडीए जाकर उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जहां-जहां प्रवेश द्वार हैं उनका सुदंरीकरण कर उसे भव्य बनाया जाएगा। जहां सीमा पर प्रवेश द्वार …
बरेली, अमृत विचार। स्वस्थ होकर लौटे जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार भी संभाल लिया। पहले दिन बीडीए जाकर उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जहां-जहां प्रवेश द्वार हैं उनका सुदंरीकरण कर उसे भव्य बनाया जाएगा। जहां सीमा पर प्रवेश द्वार नहीं हैं वहां बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरेली विकास प्राधिकरण के कार्यों में गुणवत्ता साफ दिखाई देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के कार्यों को आमजन प्रशंसा भाव के साथ देखें, ऐसा प्रयास किया जाएगा। राम गंगा आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। कहा कि शहर में प्राधिकरण की समस्त परियोजनाओं को स्तरीय होना चाहिए, ताकि दूर से ही समझा जा सके कि यह कार्य बरेली विकास प्राधिकरण का है। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। बैठक में प्राधिकरण के मुख्य अभियंता सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
कोरोना से जंग जीतकर सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निर्माण कार्यों के साथ राजस्व अभिलेखागारों के रिकार्ड और अनुभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था परखी। कई स्थानों पर परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जतायी। निर्माण कार्यों में सुस्त प्रगति देख कार्यदायी संस्था को आड़े हाथ लेते हुए शीघ्र निर्माण कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर कोविड इंतजामों की समीक्षा की। डीएम नितीश कुमार मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट पहुंचे। पूरे परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
