जानलेवा हुआ कोहरा, सीतापुर में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर - किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। कोतवाली देहात इलाके में घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। शनिवार की सुबह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नकरहिया गांव के किसान एक ऑटो में अपने खेत की मूली भरकर सब्जी मंडी बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह के समय पीतपुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ऑटो सवार  किसान की दर्दनाक मौत हो गई और चालक सहित दो व्यक्ति  गंभीर रूप से घायल हो गए।
    
मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में ऑटो ड्राइवर राघवेंद्र (22) पुत्र बाबू राम, बिहारी (50) पुत्र बाबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं प्रहलाद (55) वर्ष पुत्र राम लोटन जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। तीनों लोग ऑटो में मूली भरकर उसी में सवार होकर शहर स्थित सब्जी मंडी में मूली बेंचने जा रहे थे। सूचना पाकर कचनार पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -सरकारी निर्देशों के बावजूद ठंड में खुल रहे कोचिंग संस्थान और स्कूल, संचालक की लापरवाही से चली गई छात्र की जान

संबंधित समाचार