Farrukhabad News: राम नगरिया में अव्यवस्थाएं देख भड़के संत, बैठक कर जताया विरोध, ये मांगें रखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में राम नगरिया में अव्यवस्थाएं देख भड़के संत।

फर्रुखाबाद में राम नगरिया में अव्यवस्थाएं देख संत भड़क गए। संतों ने बैठक कर विरोध जताया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा तट पांचाल घाट पर लगने जा रहे हैं मेला रामनगरिया में अव्यवस्थाओं को लेकर संत महात्माओं में असंतोष व्याप्त है। संत महात्माओं ने बैठक कर जिलाधिकारी से मांग की उनकी समस्याओं को सुना जाए और उनका निराकरण किया जाए।

महात्मा जगदीश दास ने बताया बताया कि मेले में शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह आए थे। सभी साधु संतों को बुलाया गया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। 15 जनवरी से पहला शाही स्नान है। इसके लिए न तो मेले में सड़के बनाई गई और न ही कोई व्यवस्था की गई। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मेला के अंदर जो शौचालय बनाए गए है, उनमें नाली बना दी गई है।

संत 1

पहले जेसीबी से गड्ढा खोदकर शौचालय बनाए जाते थे। इस बार खाना पूर्ति कर दी गई है। मेला लगते ही शौचालय भर जाएंगे और पूरे मेले में गंदगी फैल जाएगी। संतों ने कहा कि मेले में आवारा पशुओं का आतंक है। इसको रोका जाए। संत समाज में पूरी तरह से असंतोष व्याप्त है। संतों ने बैठक कर मेले में व्यवस्थाएं ना होने पर नाराजगी जताई है। इस मौके पर महात्मा सुरेंद्र दास,मोहन दास सहित दो दर्जन संत महात्मा मौजूद रहे।

मोहन दास चुने गए संत समाज के महंत

गंगा तट पांचाल घाट पर लगे मेला राम नगरिया में हनुमान गढ़ी भोले पुर के महंत मोहनदास को अध्यक्ष चुना गया है। संतों ने कहा कि इनका निर्णय सभी को मान्य होगा।

ये भी पढ़ें- Auraiya: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी, छह माह पहले हुई थी शादी

संबंधित समाचार