Auraiya: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी, छह माह पहले हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान।

औरैया में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पति से विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

औरैया, अमृत विचार। आपसी विवाद के बाद पत्नी मायके आ गई तो युवक ने ससुराल आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुरालीजन जब जान पाए तो तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

इटावा जिले के चकरनगर थाने के गांव खंडावली निवासी बृजकिशोर दोहरे पुत्र तार सिंह की शादी सलेमपुर औरैया निवासी रामजीवन की बेटी सरिता से मई 2023 को हुई थी। बीते दिनों घर में पति पत्नी में विवाद हुआ तो सरिता के पिता उसे मायके ले आए। इस बीच सरिता के ताऊ का निधन हो गया।

जिसकी तेहरवीं में शामिल होने के लिए सरिता का पति बृजकिशोर भी आया था। वह घर पर बैठा और अचानक ही उसकी तबियत बिगड़ गई। तब घर के लोगों को पता चला कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने पत्नी व अन्य लोगों से पूछताछ की। सूचना पर मृतक के बहन बहनोई आ गए और माता पिता भी। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगे है। अगर तहरीर मिलेगी तो सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। फिलहाल प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: छपाई कारोबार को लगे पंख.. इस वजह से शादियों के कार्ड छपने में हो रही देरी..जानें..

संबंधित समाचार