Kanpur News: छपाई कारोबार को लगे पंख.. इस वजह से शादियों के कार्ड छपने में हो रही देरी..जानें..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में छपाई कारोबार में तीन गुना व्यापार हुआ है।

कानपुर में छपाई कारोबार में तीन गुना व्यापार हुआ है। जिसे देखते हुए फ्लेक्स और पोस्टर डिजाइन के लिए शॉर्ट टर्म कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

कानपुर, अमृत विचार। 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से शहर का कारोबार भी चमक गया है। छपाई कारोबार पर तो रामकृपा से लगभग तीन गुना बढ़ गया है। स्थिति यह है कि शादियों के कार्ड छापने में देरी हो रही है।    

राम मंदिर स्थापना को दीपावली तर्ज पर मनाने के लिए लोग आमंत्रण पत्र, पोस्टर, बैनर जैसी सामग्री से शहर को पाटने की तैयारी है। ऐसे में शहर में फ्लैक्स और कागज पर छपाई का काम करने वाले दो से अधिक शिफ्ट में काम कर रहे हैं। शहर में लगभग एक हजार फ्लैक्स व एक हजार कागज पर प्रिंटिंग करने वाले कारोबारी है। 

printing press 2

इनके पास काम तीन गुना हो गया है। बड़े कारोबारियों के यहां पर रोज 100 से 125 ऑर्डर रोज आ रहे हैं। इसे देखते हुए कम समय के लिए डिजाइनर और अन्य कारीगरों की भर्ती की जा रही है। कारोबारियों ने बताया कि महोत्सव को लेकर मिलने वाले काम की वजह से शादियों का काम प्रभावित हो रहा है। अर्जेंट ऑर्डर को ज्यादातर कारोबारी मना कर रहे हैं।     

शादियों के फ्लैक्स रुके

कारोबारियों ने यह भी बताया कि पिछले दो या तीन सालों से शादियों में फ्लैक्स के जरिए यादगार फोटो लगवाने का फैशन चला है। इसमें दूल्हा व दूल्हन की बचपन से लेकर विवाह की पूर्व में हुई रस्मों की फोटो लगाई जाती है। रामोत्सव के काम के चलते इस तरह के विवाह के ऑर्डर मना किए जा रहे हैं। 

आमंत्रण बॉक्स पर भी प्रभुराम

कारोबारियो ने यह भी बताया कि राम महोत्सव के लिए आमंत्रण बॉक्स में भी प्रभुराम के चित्र प्रिंट कराए जा रहे हैं। केसरिया रंग के बॉक्स में लाल व सफेद रंग के प्रिंट कराए जा रहे हैं। 

शादियों के कार्ड पर सीताराम

लोग विवाह के कार्ड में भी राम दरबार या सीता-राम के चित्र प्रकाशित कराने आ रहे हैं। यह रुझान पिछले दस या बारह दिनों से बढ़ा है।  ऐसे लोग जो पूर्व में कार्ड छपवा चुके हैं, वे भी इस तरह के नए कार्ड को छपवाने आ रहे हैं।  

चुनाव न होने के बाद भी 22 के महोत्सव के चलते काम बहुत बढ़ गया है। बाजार में  लगभग तीन गुना अधिक ऑर्डर है। इससे बहुत से लोगों को रोजगार मिला है। 16 से 18 घंटे मशीने चल रही हैं।             -    अजय त्रिपाठी, छपाई कारोबारी

फलैक्स व कार्ड की छपाई के ऑर्डर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोज नई डिजाइन के ऑर्डर लेकर लोग आ रहे हैं। बाजार में अधिक ऑर्डर होने से डिजाइनर की मांग बढ़ गई है।              -    जिम्मी भाटिया,छपाई कारोबारी

यह भी पढ़ें- Kanpur: कोहरे से रेल और बस यातायात हुआ प्रभावित, दिन की ट्रेनें पहुंची रात में, इतने हजार यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए..जानें..

 

संबंधित समाचार