Video : तैयार कर दिया सोने और चांदी का राम दरबार, कई राज्यों से आ रही बड़ी डिमांड  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

रंजीत गुप्ता /आगरा, अमृत विचार। राम दरबार बेशक अयोध्या में लगेगा लेकिन राम भक्त राम दरबार को हर तरफ से तैयार कर रहे हैं।  आगरा में लकड़ी के राम दरबार भी तैयार किया जा रहे हैं, तो सर्राफा कारोबारी सोने चांदी के राम दरबार तैयार करने में जुटे हैं ।

आगरा के चौबे जी फाटक में सर्राफा कारोबारी ने चांदी के श्री राम दरबार तैयार किए हैं , सिर्फ चांदी ही नहीं बल्कि 24 कैरेट सोने से भी श्री राम दरबार को तैयार किया गया है , जो बेहद की सुंदर और मनमोहन नजर आ रहे हैं। कई प्रकार के साइज और वैरायटी में चांदी और सोने से श्री राम दरबार को तैयार किया गया है।  22 जनवरी को अयोध्या में राम लला विराजमान होने वाले हैं और लोगों में खासी उत्सुकता है उसी दिन सोने या चांदी के बने हुए राम दरबार को अपने घर के मंदिर में स्थापित करें और इस ऐतिहासिक क्षण को सदैव के लिए संजोग कर रखे । 

सर्राफा व्यवसाय रिंकू बंसल ने कई प्रकार के साइज डिजाइन में श्री राम दरबार तैयार किए हैं जिनकी डिमांड इतनी अधिक है की हाथों-हाथ बिक्री भी हो रही है।  100 फीसदी चांदी और 24 कैरेट सोने से बने राम दरबार को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं  क्योंकि मौका है राममय होने का। जब अयोध्या में राम लला विराजमान होने वाले हैं तो पूरा माहौल ही राममय हो जायेगा। छोटे आकार से लेकर बड़े आकार में चांदी के सुंदर राम दरबार को तैयार किया गया है , बड़ी ही बारीकी से राम दरबार की सुंदरता को तराशा गया है। 

राम दरबार को तैयार करने में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही कारीगरों ने पूरे मन और भावना से काम को किया है जिससे बने हुए राम दरबार की खूबसूरती देखती बना रही है। अगर सोने चांदी के बने हुए राम दरबार की कीमत की बात करें तो ₹1500 से लेकर 70000 रुपए तक के श्री राम दरबार तैयार हैं और अगर डिमांड की बात करें तो उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं। ऑर्डर इतने मिल रहे हैं कि समय कम है और काम बहुत ज्यादा इसके लिए कारीगर श्री राम दरबार को तैयार करने में लगे हुए।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट को मिले आमंत्रण से हिंदू महासभा आक्रोशित, video

संबंधित समाचार