Kanpur News: 10 विधानसभा में होंगे 20 नव मतदाता सम्मेलन, PM Modi के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में 10 विधानसभा में होंगे 20 नव मतदाता सम्मेलन।

कानपुर में 10 विधानसभा में 20 नव मतदाता सम्मेलन होंगे। महानगर प्रभारी पंकज सिंह ने की नव मतदाता सम्मेलन कार्ययोजना बैठक की। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा में 104 सम्मेलनों का आयोजन होगा।

कानपुर, अमृत विचार। 25 जनवरी को शहर की हर विधानसभा में दो नव मतदाता सम्मेलन होंगे। इस तरह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा में कुल 104 नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

शनिवार को शहर आए महानगर प्रभारी पंकज सिंह ने नव-मतदाता सम्मेलन की कार्ययोजना बैठक में कहा कि सभी युवा मोर्चा का कार्यकर्ता नव मतदाताओं के पास जाकर उनको सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से लोगों को सुनवाया जाएगा।

भाजयुमो की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल व मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल रहे। पंकज सिंह कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां वोट की शक्ति के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति व्यक्ति की भावना और आकांक्षा को व्यक्त करता है।

प्रकाश पाल ने कहा की पहले युवाओं की नौकरियों को सैफई तय करता था आज उनकी काबिलियत तय करती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र 52 विधानसभा में 104 कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। जिसके लिए युवा मोर्चा के साथ भाजपा के जिले के एक संयोजन के रूप में उनके सहयोग के लिए बनाया गया है।

सम्मेलन में 2014 से पहले की और अब की  स्थिति से नव मतदाताओं को अवगत कराया जाएगा। सभी सम्मेलनों में राष्ट्र वा प्रदेश से मंत्री अतिथि के रूप में भेजे जाएंगे। प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल  ने कहा 25 जनवरी को भाजयुमो प्रत्येक विधानसभा में दो-दो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

युवा मोर्चा टीम मौजूदा समय में कॉलेज परिसरों, कोचिंग सेंटरों, स्टेडियमों, खेल के मैदानों और अन्य क्षेत्रों में जा-जाकर उनसे संपर्क जुटा रही है। जिसके लिए नव मतदाताओं पंजीकरण ऑनलाइन पंजीकरण कराकर उनसे अभियान से जुड़ने की अपील कर रही है।

इस दौरान प्रदेश के उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा, शिव वीर सिंह भदोरिया, प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, अरविंद राज त्रिपाठी, पूनम द्विवेदी, संत विलास शिवहरे, सुनील तिवारी, अनूप अवस्थी, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम आदि रहे।

घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे पन्ना प्रमुख

लगातार चुनावों में विजय रथ पर सवार भाजपा की लोकसभा चुनाव में भी जीत दोहराने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों पर विशेष नजर है। क्षेत्रीय कार्यालय मंभ उत्तर और दक्षिण जिले के अभियान संयोजकों व सह संयोजकों के साथ संयुक्त बैठक कर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के कार्य में सम्मिलित होने के बजाय कार्य के प्रति समर्पित होकर काम करें।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी अपने बूथ मैनेजमेंट की दम पर ही चुनाव जीती है। कार्यकर्ता बूथों पर ए ,बी,सी ग्रेडिंग कर माइक्रो मैनेजमेंट करें तो अस्सी प्रतिशत वोट भाजपा की झोली में गिरेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: गौतम बुद्ध की राह पर चलने की प्रतिज्ञा लेकर घर से भागा था छात्र, पुलिस ने किया वाराणसी के घाट से बरामद...

संबंधित समाचार