नैनी जेल में बंद अतीक के गुर्गे के नाम पर मांगी 20 लाख की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज अमृत विचार: माफिया अतीक अहमद भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके नाम का खौफ दिखाने वाले अभी भी लोगों के नाक में दम कर रखा है। शनिवार को एक मामला सामने आया जिसमे नैनी जेल में बंद अतीक के गुर्गे के नाम पर बीस लाख की रंगदारी मांगी गई। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक धूमनगंज निवासी परवेज अख्तर ने नफीस उसके बेटे फहद और निकाह आलम व नैनी जेल में बंद कमरुल हसन के खिलाफ बीस लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने घर मामले में धूमनगंज थाने में मजकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के धूमनगंज 15 दिसंबर को परवेज शहर किसी काम से जा रहा था। तभी सूबेदारगंज के पास निकाह आलम और नफीस ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने धमकाते हुए जेल में बंद कमरुल हसन का नाम लेते हुए कहा जा हमें कमरुल हसन ने भेजा है।

भुक्तभोगी की तहरीर के मुताबिक बीस लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में धूमनगंज पुलिस ने नफीस उसके बेटे फहद और निकाह आलम व नैनी जेल में बंद कमरुल हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े:- लखनऊ में कहीं पर किसी भी समय आसमान से उतर सकती है Indian Army, जवानों का पराक्रम देख रह जायेंगे हैरान

संबंधित समाचार