बहराइच: थारू जनजाति के लोग बोले- राम मंदिर बनने की हमको अधिक खुशी
समाज के लोगों ने कहा- भेदभाव मिटाने के लिए भगवान राम ने खाए माता शबरी के झूठे बेर
राजू जायसवाल, बहराइच, अमृत विचार। जंगल से सटे गांव में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (थारू) के लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर काफी खुश है। सभी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के चलते राम मंदिर का निर्माण हुआ है माता शबरी ने भगवान राम को झूठे बेर अपने प्रेम में खिलाई। हम लोग हिंदू समाज के सबसे बड़े हितैशी हैं। इसको लेकर विभिन्न गांव में रहने वाले अनुसूचित जनजाति के लोग विशेष तैयारी कर रहे हैं।
भगवान राम सबके हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। सभी जाति के लोग उनमें विशेष आस्था रखते हैं। इसको लेकर सभी में खुशी देखने को मिल रही है। जिले के विकासखंड में मिहीपुरवा अंतर्गत जंगल से सटे कई गांव में अनुसूचित जनजाति (थारू) के लोग रहते हैं।
अनुसूचित जनजाति (थारू) के लोग भी भगवान राम के मंदिर निर्माण और उद्घाटन को लेकर काफी खुश है। सभी राम मंदिर के उद्घाटन के तिथि का इंतजार कर रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के लोगों का कहना है कि अयोध्या के राजा दशरथ के कहने पर भगवान श्री राम जब 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे तो माता शबरी ने उन्हें अपना झूठा बेर खिलाया था।

भगवान राम ने बिना भेदभाव के ही माता शबरी के झूठे बेर को बड़े प्रेम से ग्रहण किया। ऐसे में हम सभी काफी गौरवान्वित महसूस करते हैं, क्योंकि माता शबरी अनुसूचित जनजाति थी। मोतीपुर तहसील के बिशुनपुर गांव निवासी प्रेम कुमारी, सुरेश, प्रियंका का कहना है कि उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। देश की आजादी में बढ़-कर कर हिस्सा लिया, वह सच्चे हिंदू हैं। श्रावस्ती जनपद के मोतीपुर कला गांव निवासी राधेश्याम चौधरी ने कहा कि वह राम मंदिर उद्घाटन और स्थापना को लेकर काफी उत्सव है, क्योंकि 500 वर्षों तक भगवान को टेंट में रहना पड़ा। लेकिन भाजपा के केंद्र और प्रदेश में सरकार आने के बाद यह संभव हो सका है।
हमारा भी ख्याल रखे सरकार
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के बर्दिया अंबा विष्णुपुर गांव के लोगों का कहना है कि वह सभी काफी परेशान रहते हैं। गांव में जंगली जीवों का हमला रहता है। विकास कार्य भी अधिक नहीं होते हैं, ऐसे में सरकार को हमारे गांव के विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।
होगा भव्य आयोजन
अनुसूचित जनजाति गांव भैंसाही, लोहरा, जालिहा, रामपुर और हरैया के लोगों का कहना है कि राम मंदिर उद्घाटन का उन्हें काफी इंतजार है। 22 जनवरी को भव्य आयोजन होगा। यह त्योहार दीपावली से काम नहीं है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी में हुआ रूट डायवर्जन, आज भी जान लें नहीं तो होंगे परेशान!
