सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी में हुआ रूट डायवर्जन, आज भी जान लें नहीं तो होंगे परेशान!
अयोध्या। सीएम योगी आज रविवार को रामनगरी आने वाले हैं। इसको लेकर अयोध्या में आज यातायात का डायवर्जन किया गया है। आइये आपको बताते हैं कि यातायात विभाग ने आज कैसी डायवर्जन व्यवस्था रखी है। अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन/आटो विकम/ई-रिक्शा वाहनों का उदया चौराहा से प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। रानोपाली रेलवे कासिंग से सभी प्रकार के वाहन टेढ़ी बाजार की तरफ प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
गोण्डा की तरफ से नयाघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो को लकडमंडी चौराहा से बस्ती हाइवे की तरफ डायवर्ट किया किया जाता है। बाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आ सकेगे। साकेत बैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।

दीनबन्धु से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। रामघाट चौराहे से हनुमानगढी एवं दीनबन्धु अस्पताल की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। सब्जी मण्डी तिराहे से पोस्ट आफिस की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
नोट- यह डायवर्जन आवश्यक सेवाओं पर लागू नही रहेगी।
आपको बता दें कि सीएम योगी मुख्यमंत्री आज गोरखपुर के प्रसिद्ध मकर संक्रांति मेला का शुभारंभ करने के बाद अयोध्या पहुंचेंगे। राम कथा पार्क हेलीपैड पर 11 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। जिसके बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी व राम लला का दर्शन करेंगे। जिसके बाद वो लता मंगेशकर चौक के पास वृहद सफाई अभियान का शुभारंभ करेंगे। 14 जनवरी से 21 जनवरी तक ये अभियान चलेगा। जिसके बाद सीएम योगी बस अड्डे के निकट ई वाहनों का फ्लैग आफ करेंगे। वहीं सीएम डिजिटल टूरिस्ट ऐप को भी लॉन्च करेंगे। भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियो की भी सीएम योगी समीक्षा करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में कहीं पर किसी भी समय आसमान से उतर सकती है Indian Army, जवानों का पराक्रम देख रह जायेंगे हैरान
