जानिए मकर संक्रांति से जूड़ी महत्वपूर्ण जानकारी,  इस दिन करें ये काम मिलेगीं सफलता  

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

भारत के सभी त्यौहारों की तरह ही देश में मकर सक्रांति पर्व को भी बड़े ही उत्सह की तरह मनाया जाता है। मकर सक्रांति को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस त्यौहार के बाद से सर्दियां कम होने शुरू हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य देवता एक राशि से निकलकर दूसरी शशि में प्रवेश करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है।

वहीं जब सुर्य देवता धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। यह संक्रांति अन्य 12 संक्रांतियों में से सबसे अधिक महत्व रखती है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिन एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इस लिए इस दिन ये काम कर लेंगे तो आपको सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता।

369

इन कामों से मिलेगा लाभ
वैसे तो हर रोज सुबह पवित्र नदियों में स्नान करने व दान- पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है मगर ऐसा करना रोजाना संभव नहीं हो सकता इस लिए मन्यता है कि मकर संक्राति के दिन यह काम करने से जीवन में आने वाली सभी मुसीबतें समाप्त हो जाती हैं।

इसके अलावा जैसे की आप जानते है इस बार मकर संक्रांति सोमवार को पड़ रही है जोकि अपने में ही बहुत महत्व रखता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से लाभ प्राप्त होता है। 

ये भी पढ़ें- लोहड़ी की शुभकामनाओं के साथ जानें परंपरा, महत्व, कथा और इतिहास

संबंधित समाचार