video: लखनऊ में मानवता हुई शर्मसार!, सिविल अस्पताल के पास सुरक्षाकर्मी ने डंडा लेकर गरीब मजदूर को दौड़ाया!, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

लखनऊ। लखनऊ में मानवता को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि राजधानी के सिविल अस्पताल के बाहर एक गरीब मजदूर से एक सिपाही बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहा है। सिपाही के हाथ में डंडा भी साफ दिख रहा है।

डंडे से वो उस गरीब को खदेड़ते हुए दिख रहा है। भागने के चक्कर में गरीब के कपड़े उतरे हुए दिखाई दे रहे हैं। गरीब खासा बदहवास दिख रहा है। उसकी मदद करने की बजाए एक और शख्स उसको भगाते हुए दिख रहा हैा। कुछ लोग उससे बातें भी कर रहे हैं। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वो सिपाही पर नाराज होते हुए दिख रहा है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें कि इससे पूर्व भी पुलिस द्वारा गरीबों से अभद्रता करते हुए कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 

 

यह भी पढे़ं: जवानों की बदौलत है हमारा वजूद, वो हैं तभी देश की सीमाएं सुरक्षित हैं: जिलाधिकारी

संबंधित समाचार