मुरादाबाद : शहीदों के परिजनों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित, भगवान राम व हनुमान की पूजा अर्चना भी की
आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे का कार्यक्रम आयोजित
मुरादाबाद। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में रविवार को आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारतीय सेना में शहीद हुए सैनिक हवलदार ब्रज औतार सिंह, दफेदार रामप्रकाश सिंह, जीडीआर अरविन्द सिंह, हवलदार जयकुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह राना, सैनिक जितेन्द्र सिंह एवं अन्य के परिजनों को जिलाधिकारी ने शाॅल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अमर जवान शहीद स्माकर पर माल्यार्पण भी किया।
जिलाधिकारी कहा कि पूर्व सैनिकों के निस्वार्थ कर्तव्य और बलिदान को श्रृद्धांजलि देने के लिए सैनिक दिवस मनाते हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है आपको सम्मानित करके मैं खुद अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सैनिक कल्याण का उद्देश्य है कि सैनिक कल्याण के प्रति यदि कोई समस्या आती है तो ससम्मान समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करेेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी नगर ज्योति सिंह, पूर्व कर्नल दलजीत सिंह चनाना, कल्याण कार्यकर्ता सत्यवीर सिंह, वरिष्ठ लिपिक सुनील वर्मा सहित शहीद सैनिकों के परिजन उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने भगवान राम व हनुमान की पूजा अर्चना की
मुरादाबाद। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में शुरू हुए आयोजन में रविवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मनोकामना मंदिर में श्रीराम और हनुमान जी की विधिवत रुप से पूजा अर्चना की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक स्तर एवं नगर क्षेत्र में चिह्नित श्री राम मंदिर, श्री हनुमान मंदिर एवं श्री वाल्मीकि मंदिरों पर 14 से 22 जनवरी तक राम कथा, रामायाण पाठ और भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर ने भी पूजा अर्चना की।