अंबेडकरनगर: कलयुगी बेटे ने मां की रॉड से पीटकर की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चारा डालने को लेकर मां और बेटे में हुआ था विवाद

अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की रॉड से पीटकर निर्मम हत्या कर दिया। मामला महरुआ थाना क्षेत्र के खजुरडीह गांव का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि रविवार की सुबह मां ॉबेटे के लिए खाना बना रही थी। तभी बगल में बैठे बेटे से उसने गाय को चारा डालने के लिए कहा। बस इसी बात पर बेटा अपनी मां से विवाद करने लगा और धीरे-धीरे विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कलयुगी बेटे ने आग फूंकने वाली फूंकनी से अपनी मां सोना देवी पर कई वार किए जिससे वह बेसुध होकर गिर पड़ी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खजूरडीह गांव निवासी सोना देवी (45) अपने पति चिंता राम और बेटे पंकज (25) के साथ रहती थी। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पंकज की भी शादी हुुई थी लेकिन कुद दिन बाद पत्नी छोडक़र चली गई थी। हत्यारोपी पंकज मानसिक रूप से बीमार भी रहता है जिसकी अकबरपुर से दवा भी चल रही है। 

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय खजूरडीह गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों और स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सोना देवी ने अपने पुत्र पंकज को गाय को चारा डालने के लिए बोला था। इसी बात को लेकर पंकज अपनी मां की विवाद करने लगा और उनकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

Untitled-47 copy

यह भी पढे़ं: सात समंदर पार विदेशी भी गाते हैं भारतीय जवानों की वीर गाथाएं, इनके बीच आकर गौरवान्वित हूं: डीएम

संबंधित समाचार