Fatehpur News: तमंचा लेकर बार-बालाओं ने जमकर किया डांस... अश्लील गानों पर लगाए ठुमके, Social Media में वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में तमंचा लेकर युवतियों ने डांस किया।

फतेहपुर में तमंचा लेकर युवतियों ने डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

फतेहपुर, अमृत विचार। बिना परमिशन बार बालाओं का डांस कराया जा रहा है और उसके साथ युवक हाथ में तमंचा लेकर डिस्को कर रहे हैं। युवाओं से तमंचा लेकर युवतियां भी स्टेज पर नाचते हुए दिखाई दीं। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

जिले में वायरल हो रहा वीडियो जहानाबाद थाना क्षेत्र के बचनीपुर मजरे बसफ़रा गांव का बताया जा रहा है। यहां पर तीन दिन पहले गांव में बार बालाओं का डांस कराया गया। इस दौरान कुछ युवक हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे थे। कुछ देर बार एक डांसर उनसे तमंचा लेकर स्टेज पर चढ़ गई और डांस करने लगी। इस दौरान अगर तमंचे से गोली चल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि डांस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं मामले में थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि इस तरह के किसी कार्यक्रम की जानकारी उनके पास नहीं है।

अगर बिना परमिशन बार बालाओं का डांस कराया गया और तमंचा लहराया गया है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगा। किसी भी कीमत पर कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की तुलना भगवान से की..बोले- 'जो हमारी जान बचाता है वही हमारे लिए ईश्वर के समान है'...

संबंधित समाचार