बदायूं: रात में नहीं मिला वाहन तो प्रभारी निरीक्षक बने गर्भवती का सहारा...हो रही सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला को हुई थी प्रसव पीड़ा, रात में नहीं मिल रहा था वाहन

बदायूं, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी शबनम पत्नी यासीन गर्भवती हैं। शनिवार रात उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन शबनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। काफी देर तक कोई वाहन नहीं आया। शबनम को तेज दर्द होने लगा। 

थाना इस्लामनगर के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह अपने निजी वाहन से गश्त के दौरान वहां पहुंचे। वहां खड़े होने का कारण पूछा। परिजनों के बताने पर उन्हें अपनी कार में बैठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर छोड़ा। जहां गर्भवती को उतारने के बाद उसके परिजनों से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक के इस काम की सराहना की गई है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: अदालत में पड़ी तारीख पर तारीख... मामला सुलझ नहीं पाया, दोनों पक्षों को मंदिर में कसम खिलाकर पुलिस ने निपटाया

संबंधित समाचार