Kanpur: आठ टीमों की टेनरियों, एसटीपी पर कड़ी नजर, माघ मेले के चलते गंगा में प्रदूषण जाने से रोकने की हो रही निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में एसटीपी पर कड़ी नजर हो रही है।

प्रयागराज में माघ मेले के लिए शहर की टेनरियां पूरी तरह बंद हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित आठ टीमें नजर रखे हैं। शनिवार को भी टीमों ने औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली अशुद्धियों और एसटीपी का निरीक्षण कर जांच की।

कानपुर, अमृत विचार। प्रयागराज में माघ मेले के लिए शहर की टेनरियां पूरी तरह बंद हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित आठ टीमें नजर रखे हैं। टीमों ने औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली अशुद्धियों और एसटीपी का निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान सभी टेनरियां बंद मिली।

जाजमऊ में एसटीपी का संचालन होते मिला। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि आंशिक बंद नालों में बायोरेमिडियेशन कार्य शुरू हो गया है। ओवरफ्लो नाले जलनिगम ने टैप्ड कर दिये हैं।

प्रयागराज में जिस दिन स्नान होगा, उससे तीन दिन पहले से टेनरियां और रंगीन उत्प्रवाह करने वाले सभी तरह के उद्योग बंद कर दिए गए हैं। नालों के जहरीले उत्प्रवाह पर भी रोक लगाई है। मकर संक्रान्ति के पहले स्नान 15 जनवरी के लिये तीन दिन पहले 12 जनवरी से शहर में चार दिन के लिए टेनरियां बंद की गई हैं।

इसी तरह पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माधी पूर्णिमा और आखिरी स्नान महा शिवरात्रि के लिय भी 4-4 दिन टेनरियों को बंद करने के आदेश हैं। आठ मार्च तक कुल 24 दिन टेनरियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बीते दो दिनों में अभी कोई गड़बड़ी टीम को नहीं मिली है।

टीमें टेनरी संचालकों से गीला व सूख किसी तरह का कार्य न करने की सख्त चेतावनी  दे रही हैं। प्रदूषण कारी उद्योग, सीईटीपी, एसटीपी, सीवेज नालों की टैपिंग, नालों में बायोरेमिडियेशन का स्थलीय निरीक्षण कर नजर रखी जा रही है।

माघ के सभी स्नानों को लेकर गंगा की निगरानी हो रही है। सभी औद्योगिक इकाइयों को सख्ती से बंद किया गया है। एसटीपी का संचालन भी सुचारू है। यदि कोई गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।- विशाख जी अय्यर

ये भी पढ़ें- कल्याणपुर पेशाब कांड: दो और वीडियो सोशल मीडिया में हुए वायरल… हत्या करने के लिए 50 हजार की हो रही थी डील

 

संबंधित समाचार