सचिन और धोनी सरीखे एक दिन क्रिकेट के भगवान बनोगे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा सचेतक और ऊंचाहार विधायक डा. मनोज पांडेय ने बेटे के यूपी टीम में चयन होने पर सोशल मीडिया पर जताई खुशी

रायबरेली, अमृत विचार। सपा नेता व ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने बेटे प्रतीक राज पांडेय के यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर टीम में चयन होने पर खुशी जताई है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही बेटे की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटा तुम मेरा अभिमान बनोगे, मेरी कुल की शान बनोगे। छा जाओ इस क्रिकेट के मैदान में तुम ही एक दिन सचिन और धोनी सरीखे क्रिकेट के भगवान बनोंगे। 

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि आप सबसे एक खुशी साझा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। बेटे प्रतीकराज पांडेय का यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम में चयनित किए जाने पर आकाश भर बधाई।विधायक के पोस्ट करते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने ऊंचाहार विधायक को बधाई देते हुए उनके पुत्र की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मनोज पांडेय ने कहा कि निश्चित रूप से ये गौरवान्वित करने वाला क्षण है। उन्होंने इसका श्रेय ऊंचाहार की जनता को देते हुए कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद से परिवार में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : घुड़सवारी में ऋषि पांडेय का घोड़ा आया प्रथम

संबंधित समाचार