बरेली: पूर्व सैनिक और आश्रितों की समस्याओं के समाधान को रहेंगे प्रतिबद्ध, वेटरेंस दिवस पर डीएम ने शहीदों के परिजनों काे किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : रविवार को आठवें वेटरेंस दिवस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को आश्वस्त किया कि हमेशा उनकी समस्या के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह राघव ने कहा कि भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा द्वारा देश की सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में हर वर्ष वेटरेंस दिवस मनाया जाता है। केएम करियप्पा 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत हुए थे।

वेटरेंस दिवस की शुरुआत 14 जनवरी 2017 को हुई थी। इस दौरान एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, नाजिर सदर त्रिवेणी सहाय, संजीव कुमार, जेए जिलाधिकारी कार्यालय, रवि कुमार मिश्रा, सत्यापाल सिंह, लियाकत अली, लोकेन्द्र सिंह, अमित कुमार राघव मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित: प्रेमा देवी पत्नी शहीद सैनिक रायफलमैन झंडू राम, हमीदन बेगम पत्नी शहीद सैनिक उस्मान खान, सरस्वती देवी पत्नी शहीद सैनिक मुंशी राम यादव, अनुप कुमार खन्ना भाई शहीद सैनिक पीओ अनिल कुमार खन्ना, अनीता देवी पत्नी शहीद सैनिक सवार श्यामवीर सिंह, मंजु कंवर पत्नी शहीद सैनिक नायक खीम सिंह, सरला देवी

पत्नी शहीद सैनिक लांस नायक राम अवतार, महेशवती पत्नी शहीद सैनिक हवलदार रामवीर सिंह, लीलावती पत्नी शहीद सैनिक नायक राम सहाय मिश्रा, सुशीला देवी माता शहीद सैनिक सिपाही अनिल कुमार, सुहाग देवी पत्नी शहीद सैनिक हवलदार कप्तान सिंह, रात्री देवी पत्नी शहीद सैनिक सिपाही उपेंद्र सिंह, संतोष कुमारी पत्नी शहीद सैनिक हवलदार सुभाष सिंह,

विरमा देवी माता शहीद सैनिक सिपाही रनजीत सिंह, उमा तिवारी पत्नी शहीद सैनिक नायक भुवन चन्द्र तिवारी, ब्रजेश कुमारी पत्नी शहीद सैनिक सिपाही टेक चन्द्र, ऊषा रानी पत्नी शहीद सैनिक लांस नायक दीन दयाल, पंकज पत्नी शहीद सैनिक नायक चंद्र भान काे सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - बरेली: अब दुर्घटना बीमा में ऑनलाइन कंसल्ट भी देगा डाक विभाग, टाटा एईजी पालिसी के तहत बढ़ाई गई सुविधा

संबंधित समाचार