बदायूं: पैदल यात्रा करते हुए बिल्सी पहुंचे स्विट्जरलैंड निवासी राम भक्त अहिंसक, हिमाचल से आरंभ किए यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/ बिल्सी, अमृत विचार : सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद स्विट्जरलैंड निवासी राम भक्त रविवार को नगर बिल्सी पहुंचे। उन्होंने अपना नाम बेंजामिन विएट उर्फ अहिंसक बताया। कहा कि वह वेब डिजाइनर हैं और अपना यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं। उनकी भगवान श्रीराम में बहुत आस्था है। वह हिमाचल के जिला कांगड़ा से चलकर अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रहे हैं।

हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। अब तक वह 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। बिल्सी के शिव शक्ति भवन मंदिर में रविवार रात रुकने के बाद सोमवार सुबह अयोध्या के लिए निकल जाएंगे। 22 जनवरी तक पैदल अयोध्या पहुंचेंगे। जहां प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद वापस हिमाचल लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें - बदायूं: चौराहे और थानों में चला सफाई अभियान, अधिकारियों ने पकड़ी झाड़ू 

संबंधित समाचार