Fatehpur News: बिजली विभाग अब रात में करेगा छापेमारी... सर्दी बढ़ते ही उपकेन्द्रों में बढ़ गया लोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बिजली विभाग अब रात में छापेमारी करेगा।

फतेहपुर में बिजली विभाग अब रात में छापेमारी करेगा। सर्दी बढ़ते ही उपकेन्द्रों में लोड बढ़ गया। शाम आठ बजे के बाद चेकिंग को टीम निकलेगी।

फतेहपुर, अमृत विचार। बिजली चोरी से हो रहे लाइन लास तथा उपकेंद्रों पर बढ़ रहे लोड पर लगाम लगाने को बिजली विभाग ने रात में चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। रात के समय लोड वृद्धि और बिजली चोरी ज्यादा होने से बिजली विभाग ने लोगों के घरों पर रात आठ बजे के बाद छापामारी करने की रणनीति बनाई है। 

बिजली विभाग दिन में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन कुछ लोग रात में बिजली चोरी करते है और सुबह होते ही अपने तार हटा लेते हैं, जिससे रात में बिजली चोरी कर रहे लोगों को पकड़ा नहीं जा रहा है। इसी को देखते हुए बिजली विभाग ने टीम बनाई है। यह टीम रात में चेकिंग करेगी।

रात होते ही लोग बिजली बिजली चोरी करना शुरू कर देते हैं और कड़ाके की सर्दी में हीटर या अन्य उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं। जिम्मेदारों ने बताया कि रात में अगर कहीं कोई बिजली करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान बिजली उपकेंद्रों पर लोड की भी जांच होगी।

चेकिंग से पूर्व उपकेंद्रों का लोड दर्ज किया जाएगा और चेकिंग के बाद भी लोड दर्ज कर देखा जाएगा कि कितनी बिजली चोरी की जा रही थी। अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह का कहना है रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उपभोक्ता पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों ने सांकेतिक भाषा में गाया राष्ट्रगान, IIT Kanpur ने उठाया दिव्यांगों को सशक्त बनाने का बीड़ा

संबंधित समाचार