कासगंज: करंट की चपेट में आकर बिजलीकर्मी की मौत, परिजनों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

कासगंज, अमृत विचार। ढोलना में विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे विद्युत कर्मी की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शव को थाने लेकर पहुंचे परिजनों ने आक्रेश जताया और ठेकेदार के विरूद्व कार्रवाई की मांग की। इंसपेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है विद्युत कर्मी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें, जिला अलीगढ के थाना गंगीरी के गांव भोगीपुर निवासी 22 वर्षीय ललित विद्युत  कर्मी था। वह थाना ढोलना के गांव भरसौली निवासी विद्युत ठेकेदार देव के काम  करता था सोमवार को ठेकेदार की साइट पर गांव ढोलना में पोल पर चढकर लाइन सही कर रहा था कि तभी अचानक विद्युत करंट प्रवाहित हो जाने से चपेट में आकर वह पोल से नीचे आ गिरा। 

मौके पर मौजूद लोग उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मृतक के परिजनों व रिश्ेदारों को मिली और वह जिला चिकित्सालय पहुंच गए और शव को थाना ढोलना ले जाकर घटना पर आक्रोश जताया। ढोलना के इंसपेक्टर अजयवीर सिंह ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

दस माह पूर्व हुई थी शादी
विद्युत करंट से मौत का शिकार हुए विद्युत कर्मी ललित के पिता दिवारीलाल ने बताया कि ललित का विवाह दस माह पूर्व थानाढोना के गांव महेशपुर निवासी तिरमल सिंह की बेटी करिश्मा के साथ हुआ था, ललित की मौत से करिश्मा का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: सर्दी का सितम जारी, तेजी से लुढक रहा है पारा, गलन भरी ठंड से जनजीवन हुआ बेहाल

संबंधित समाचार