कासगंज: सर्दी का सितम जारी, तेजी से लुढक रहा है पारा, गलन भरी ठंड से जनजीवन हुआ बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोपहर को कुछ देर निकले सूर्य भी नहीं दे सके राहत

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। कई दिन से पारा गिर रहा है। रविवार को गलन भरी ठंड रही। दिन भर बर्फीली हवाएं चलती रहीं। न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर पांच डिग्री रिकार्ड हुआ। धूप में भी लोगों का ठंड से राहत नहीं मिली। गलन भरी ठंड से लोग दिन भर परेशान रहे।

बर्फीली हवाएं देर रात से ही चलना शुरू हों गई। इससे ठंड बढ़ गई। सुबह 10 बजे पारा पांच डिग्री रिकार्ड हुआ। दोपहर के समय आसमान साफ रहने से सूर्यदेव समय से निकल आए। लेकिन, बर्फीली हवाओं के चलने से दोपहर के समय भी काफी ठंड रही। लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही गलन भरी सर्दी बढ़ गई।

हवाओं के चलने से लोगों को धूप खिलने के बाद भी ठंड से राहत महसूस नहीं हो सकी। ठंडी हवा के झोंके शरीर में चुभन पैदा करते रहे। दोपहर 3 बजे अधिकतम पारा 16 डिग्री तक ही पहुंच सका। सांय के समय सूर्यास्त होने के बाद पारा गिरना शुरू हो गया। इससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो अभी पारा और गिरेगा। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे मौसम में ठंड बढ़ने की संभावना है।

ठंड से ठंडे रहे अलाव
तेज ठंड होने के कारण अलाव भी ठंडे नजर आए और अलाव सहारे बैठे लोग अधिक राहत महसूस नहीं कर सके। इधर नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने भी शहर में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए।

ये भी पढ़ें- कासगंज: पिता तो नहीं रहे, लेकिन जेल प्रशासन का प्रमाण पत्र देख कर हो रहा गर्व 

संबंधित समाचार