लखीमपुर-खीरी: मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी भोज, तो कहीं स्टॉल लगाकर पिलाई चाय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचारः सूर्य के उत्तरायण मार्गी होने पर पूरे जनपद में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। लखीमपुर शहर में सुबह लोगों ने स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी सुबह से संकटा देवी मंदिर, भुईफोरवानाथ मंदिर, बाबा जंगलीनाथ मंदिर आदि में भक्तों व श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें आराध्य के दर्षन के लिए लगी रहीं। 

256

जगह-जगह खिचड़ी भोज भंडारा चलाया गया, तो कहीं चाय वितरण, अन्न-वस्त्र वितरण आदि कार्यक्रम हुए। वहीं इस वर्ष अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी मकर संक्रांति का उत्साह दुगुना नजर आया। षीतलहर और धूप न निकलने के बावजूद बच्चों व युवाओं ने पतंगबाजी का आनंद उठाया। 

पलिया कलां- श्रद्धा और उल्लास का पर्व मकर संक्रांति पलिया नगर सहित समूचे क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने जहां निकट की पवित्र शारदा नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दे जलाभिषेक किया, तो वहीं जगह-जगह खिचड़ी भोज भंडारा, चाय वितरण, अन्न-वस्त्र वितरण आदि के कार्यक्रम किए गए।

मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में लोग सूर्योदय पूर्व ही यहां की पवित्र शारदा नदी में स्नान करने पहुंचे और वहां उन्होंने नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दे जलाभिषेक किया। नगर के प्रमुख पांडे बाबा मंदिर, ठाकुरद्वारा राम मंदिर, श्रीकुल आश्रम के देवी मंदिर, कालरात्रि मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर आदि में पहुंचकर लोगों ने मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। 

पालिका रोड पर ईश्वर चंद्र गुप्ता के दरवाजे पर राजीव गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, गुड्डू, बबलू, संजय आदि ने खिचड़ी भोज का आयोजन कर लोगों को देर तक खिचड़ी खिलाई। मोहल्ला किसान द्वितीय के शिव मंदिर पर समाजसेवी आलोक मिश्रा ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। उधर राजेंद्र अग्रवाल वारदाने वाले, संजय बराती सहित कई लोगों ने जहां चाय का टी स्टाल लगाकर लोगों को चाय पिलाई। 

वहीं माल गोदाम रोड पर एक ट्रांसपोर्टर सहित कई लोगों ने वस्त्र वितरण किया। इसके अतिरिक्त घर-घर में लोगों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर पंडित पुजारियों, संतों, निर्धन-लाचार लोगों को खिचड़ी, वस्त्र, घी, अचार, फल, मेवा, मिष्ठान, तिल के लड्डू, गटिया, रुपये आदि दान किया। पलिया के अतिरिक्त ग्राम नगला, पतवारा, पटिहन, इब्राहीमपुरी, बिसेनपुरी, त्रिकौलिया, चंदनचौकी, संपूर्णानगर, भीरा, मझगई, नौगवां आदि में भी मकर संक्रांति का पावन पर्व हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। 

श्रद्धा पूर्वक मनाई मकर संक्रांति 
भीरा- क्षेत्र में मकर संक्रांति परंपरागत ढंग से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर 15 जनवरी को श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान कर मंदिरों में पूजन अर्चन करने के बाद पुरोहितों को खिचड़ी दान की। साथ ही गरीबों दीन दुखियों को उड़द की दाल के साथ चावल बांटकर पुण्य कमाया। इसके साथ लोगों ने घरों में खिचड़ी भोज का आयोजन किया, जिसमें सगे संबंधियों और मित्रों यजमानों को खिचड़ी खिला दान पुण्य किया। मंदिरों समेत धार्मिक स्थानों पर भी खिचड़ी भोज कराया गया, जहां लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं ने पतंगबाजी का भी आनंद लिया, जिसमें बच्चों ने जमकर पतंगे उड़ा मौज मस्ती की।


भानपुर- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज की क्षेत्र में धूम रही। कस्बे के व्यापारियों के सहयोग से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। आयोजकों ने भगवान श्रीराम दरबार के चित्र पर पूजा-अर्चना करते हुए आरती उतारी व खिचड़ी का प्रसाद वितरण कराया।

इस आयोजन में कमलेश गौड़ उर्फ़ केके, जयसूर्या, संगम कटियार, सुनील बाथम, महेश गुप्ता, मनोज गौड़, शिवदयाल शर्मा, मनोज गुप्ता का विशेष योगदान रहा। उधर मकर संक्रांति के अवसर पर व्यापारी दिनेश गुप्ता, रामू गुप्ता, पूर्व प्रधान विजय सिंह, रामजीत सिंह, संदीप गुप्ता ने भी भगवान राम दरबार की पूजा-अर्चना कर समाज के सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। 

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: घने कोहरे की चादर से घिरी तराई, पूरे दिन छाई रही धुंध, रेंगते रहे वाहन

संबंधित समाचार